प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला के राज्य ब्यूरो राकेश खंडूड़ी के निधन पर दुख जताया है।
खंडूड़ी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति: महाराज
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अमर उजाला के राज्य ब्यूरो और वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी के निधन को सम्पूर्ण पत्रकारिता जगत की एक अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि उत्तराखंड की पत्रकारिता ने एक अनमोल धरोहर को खो दिया है।
पहाड़ के हर छोटे-बड़े मुद्दे पर गंभीरता से कलम चलाते थे खंडूड़ी
महाराज ने कहा कि राकेश खंडूड़ी जनसरोकारों से जुड़े होने के साथ-साथ पहाड़ के हर छोटे-बड़े मुद्दे पर गंभीरता से अपनी कलम चलाते रहे। उनकी लेखनी सदैव निष्पक्ष, ईमानदार और समाज के हितों के लिए समर्पित रही। प्रदेश के पत्रकारिता जगत में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाती रहेगी।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
एम्स अस्पताल में सांस ली अंतिम
बता दें बुधवार रात को वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी ने एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। खंडूड़ी की कुछ दिनों पहले ही बायपास सर्जरी हुई थी। जिसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई और बुधवार देर रात उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने पत्रकारिता जगत को गहरे शोक में डुबो दिया है।






