देहरादून पुलिस ने फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षा देने की योजना बनाने वाले सुरेंद्र को अरेस्ट कर लिया है। बता दें आरोपी ने एक ही परीक्षा के लिए तीन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से आवेदन किया था।
UKSSSC परीक्षा में सेंध लगाने वाला शिक्षक सुरेंद्र गिरफ्तार
आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार मूल निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्तमान में हापुड़ के पिलखुआ में अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है सुरेंद्र एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है और उसकी पत्नी भी वहीं पढ़ाती है। जांच में सामने आया कि आरोपी की असली जन्मतिथि 1 अप्रैल 1988 है, लेकिन सरकारी नौकरी के लिए उम्र सीमा निकल जाने के बाद उसने अपने दस्तावेज़ों में हेराफेरी की।
सरकारी नौकरी पाने के लिए घटाई थी उम्र
2012 और 2014 में आरोपी सुरेंद्र ने नई मार्कशीट बनवाकर उसमें जन्मतिथि 1 जनवरी 1995 दर्शाई। इतना ही नहीं, आरोपी ने तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से टिहरी, हरिद्वार और देहरादून केंद्रों से आवेदन भी किया। पुलिस की पूछताछ में सुरेंद्र ने बताया कि उसने पहले गाजियाबाद से इंटर की पढ़ाई की थी। इसके बाद उम्र छुपाने के मकसद से उसने दोबारा हाईस्कूल और इंटर किया और बाद में अलग-अलग राज्यों से दो बार बीए की डिग्री भी ली।
Also Read
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था आरोपी
आरोपी ने बताया कि सुरेंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और फर्जी कागज़ात के सहारे परीक्षा देने की कोशिश कर रहा था। UKSSSC की शिकायत पर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने जांच टीम बनाई। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर आरोपी के खिलाफ थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।






