बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन में पेश किए विधेयक आज होंगे पास

Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण में आज बजट सत्र का तीसरा दिन है। बीते मंगलवार को सदन में चार अध्यादेश और 11 विधेयक पेश किए थे। आज उन विधेयक को पारित करवाया जाएगा।

बजट सत्र का तीसरा दिन

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष हमलावर हो गया है। प्रश्नकाल में कई मुद्दों को लेकर सदन का माहौल गरमा गया है। कांग्रेस नियम 310 में भूमिधरी का मुद्दा उठाएगी। वहीं, हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश विभिन्न मुद्दों को लेकर भवन परिसर में धरने पर बैठ गए हैं।

Read More

ये विधेयक होंगे पास

  • उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों पर (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड माल और सेवाकर (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) संशोधन विधेयक
  • उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक
  • समान नागरिक संहिता उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक
  • उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक

ये अध्यादेश होंगे पास

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता संशोधन अध्यादेश
उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश
उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों का संशोधन अध्यादेश
उतराखंड दुकान और स्थापना रोजगार विनियमन और सेवा शर्त संशोधन अध्यादेश

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *