उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का विस्तार आज होने जा रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सुबह दस बजे देहरादून स्थित लोकभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
पांच नए मंत्री लेंगे शपथ
मिल रही जानकारी के मुताबिक सुबह दस बजे लोकभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में धामी कैबिनेट में शामिल होने जा रहे पांच नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। माना जा रहा है मंत्री पद के लिए विधायकों का चयन उनके चार साल के कामकाज को देखते हुए किया गया है। विवादित छवि वाले विधायकों को कैबिनेट से दूर रखने की कोशिश है।
जातीय और क्षेत्रीय संतुलन भी जरूरी
वहीं कैबिनेट में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को भी तवज्जो दी गई है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में उन जिलों को प्राथमिकता दी गई है जिनका प्रतिनिधित्व अभी कैबिनेट में नहीं है। ऐसे में कई विधायकों की लॉटरी लग सकती है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
चुनाव से पहले अहम होगा विस्तार का गणित
चूंकि राज्य में विधानसभा चुनाव में अब एक साल बचा है और बीजेपी पहले ही चुनावी बिगुल फूंक चुकी है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार को चुनावी एंगल से भी देखा जा रहा है।
इन्हे मिल सकती है कैबिनेट में जगह
फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली – टिहरी- उत्तरकाशी, हरिद्वार के साथ ही पिथौरागढ़-बागेश्वर, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से एक-एक वरिष्ठ, एक युवा चेहरे को जगह मिलने जा रही है। इसके साथ ही एक महिला विधायक को भी धामी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।






