Uttarakhand New Cabinet Minister List: उत्तराखंड में धामी कैबिनेट(CM Dhami Cabinet) का विस्तार हो गया है। धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हुई है। इन 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
दरअसल शुक्रवार सुबह 10 बजे नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पांच नए विधायकों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अब धामी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है। मंत्री पद की शपथ विधायक मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास ने ली।
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार Uttarakhand New Cabinet Minister List
साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। उससे पहले ही धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। इसको आने वाले चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इससे सरकार ने क्षेत्रीय, जातीय और युवा संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
साल 2022 से ही कई पद खाली
आपको बता दें कि साल 2022 में सरकार के गठन के बाद से ही कई पद मंत्रिमंडल में खाली चल रहे थे। इसी बीच कई बार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर खबरें सुनने को मिली। अब जब सरकार के कार्यकाल को चर साल होने को आ रहा है। उससे ठीक तीन दिन पहले धामी कैबिनेट ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- बड़ी खबर। आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
धामी कैबिनेट में इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ uttarakhand new cabinet minister list
- रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से विधायक भरत चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया
- रुड़की विधानसभा सीट से विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया
- हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाया गया
- राजपुर विधानसभा सीट से विधायक खजान दास को कैबिनेट मंत्री बनाया गया
- भीमताल विधानसभा सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया
अब धामी मंत्रिमंडल में 12 मंत्री
आपको बता दें कि साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। सरकार के गठन के दौरान से ही तीन पद खाली थे। 26 अप्रैल 2023 के दौरान परिवहन मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया था।
जिसके बाद एक और मंत्रिमंडल का पद खाली हो गया था। जिसके बाद 16 मार्च 2025 को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनकी तरफ से एक विवादित बयान दिया गया था। जिसके बाद से ही टोटल पांच मंत्री के पद खाली थे।






