Dehradun Road Accident: देहरादून से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां डालनवाला थाना इलाके की ओल्ड सर्वे रोड पर एक इनोवा कार चालक का हर देखने को मिला।
तेज स्पीड से बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। इसके साथ ही कई वाहनों को भी टक्कर मारी। जिसकी वजह से कार घर का गेट तोड़कर अंदर जा घुसी। हादसे में बाइक सवार के व्यक्ति की मौत हो गई। तो वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ऐसे में कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
देहरादून में भीषण सड़क हादसा! Dehradun Road Accident
मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार इनोवा कार का मालिक नशे में था। सबसे पहले उसने बाइक को तेजी से टक्कर मारी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। बता दें कि बाइक पर पिता-पुत्र सवार थे। जिसमें 48 साल के पिता रोहित की मौत हो गई। तो वहीं 22 साल के बेटे अनुज गंभीर रूप से घायल है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
तेज स्पीड इनोवा कार ने कई गाड़ियों को रौंदा
पुलिस की माने तो आरोपी चालक गुनीत सिंह ने तेजी से पहले एक कार को टक्कर मारी। जिसके बाद आगे एक स्कूटी और मोटरसाइकिल सवार को बुरी तरह रौंदा। इस हादसे में स्कूटी सवार राहुल और बाइक सवार रोहित और अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई।
पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
.टक्कर के बाद गाड़ी गेट को तोड़ते हुए घर में जा घुसी। ऐसे में घर के अंदर खड़ी स्कूटी व कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। चालक गुनीत सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया।






