दून में ओवरटेक को लेकर विवाद, स्कॉर्पियो सवार ने की फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजपुर क्षेत्र में स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर चालक के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर पर सवार युवकों पर फायरिंग की जो सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स पर जा लगी। जिसमें रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी के जोशी की मौत हो गई।

देहरादून में ओवरटेक को लेकर युवकों के बीच विवाद

घटना सोमवार सुबह करीब 6.50 के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो N कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो N में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरों पर फायरिंग की।

Read More

मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

फायरिंग में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी को गोली लग गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 2 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। साथ ही आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कार सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *