उत्तराखंड के लिए बुरी खबर है। कुमाऊं रेजीमेंट के लांसनायक विकास कुमार ड्यूटी के दौरान एवलांच की चपेट में आकर शहीद हो गए। बलिदान होने की खबर जैसे ही उनके परिजनों को मिली दुखों का पहाड़ उन पर टूट पड़ा।
सिक्किम में एवलांच की चपेट में आकर शहीद हुआ पिथौरागढ़ का लाल
जानकारी के अनुसार लांसनायक विकास कुमार निवासी सुकौली जिला पिथौरागढ़ 19 कुमाऊं रेजीमेंट सिक्किम में सेवारत थे। ड्यूटी के दौरान एवलांच की चपेट में आकर वे शहीद हो गए। बलिदान होने की सूचना मिलने के बाद से उनके परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर है।
हरीश रावत ने जताया दुख
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनके बलिदान होने पर दुख जताया है। हरदा ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘भारत मां के वीर सपूत, उत्तराखंड के लाल, सुकौली (जनपद पिथौरागढ़) निवासी 19 कुमाऊं रेजीमेंट के लांसनायक विकास कुमार सिक्किम में भारत मां की सेवा करते हुए एवलांच की चपेट में आकर शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है’।
Also Read
- देहराखास में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, बिना मानचित्र बने भवन पर सीलिंग कार्रवाई, वेद सिटी गली नंम्बर-1 में निर्माणाधीन भवन सील, बिना अनुमति निर्माण पर प्राधिकरण का सख्त रुख
- केदारनाथ धाम 2026 – यात्रा से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, विधायक ने किया ग्राउंड निरीक्षण
- सड़क किनारे 1 लाख की रिश्वत लेते शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने ऐसे बिछाया जाल
- रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- CCTV में कैद हुई खतरनाक हरकत: ट्रैक्टर चालक ने की कार को रौंदने की कोशिश, कई पर्यटक घायल
‘मैं उन्हें विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। उनका यह सर्वोच्च बलिदान हम सभी को सदैव राष्ट्रसेवा और कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।






