देहरादून: आगामी चार धाम यात्रा-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकेडा) ने केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा हेतु ऑपरेटरों का चयन पूरा कर लिया है।
पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया के जरिए कुल 8 हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों को चुना गया है, जिन्हें विभिन्न हेलीपैड्स पर तैनात किया जाएगा। योजना के तहत गुप्तकाशी से 2, फाटा से 4 और सिरसी से 2 ऑपरेटर सेवाएं संचालित करेंगे।
प्राधिकरण द्वारा यात्रियों के लिए एकतरफा किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक प्रति यात्री 6,077 रुपये, फाटा से 4,840 रुपये और सिरसी से 3,043 रुपये किराया तय किया गया है। इन दरों पर जीएसटी अलग से देय होगा।
Also Read
- सोनपुर मेले में पशुओं की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार, 1.85 लाख रुपये तक पहुंची घोड़े की कीमत
- अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, बेटी की निजी चैट वायरल करने पर विनोद आर्य के खिलाफ शिकायत
- उत्तराखंड में IAS अफसरों की पदोन्नति का रास्ता साफ, कई बैच के अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन
- 14 लाख की लूट में बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर बवाल, पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा
- अमित शाह के दौरे में बदला कार्यक्रम, देहरादून में पहले पदयात्रा में शामिल होंगे गृह मंत्री
हेली सेवा के टिकट भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे। बुकिंग के दौरान सुविधा शुल्क भी अतिरिक्त रूप से लिया जाएगा।
यूकेडा ने साफ किया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों और संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं मिल सकें।





