किरण राव के निर्देशन में बनी laapataa ladies इस साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कम बजट में महिलाओं के लिए बनी इस फिल्म को काफी प्यार मिला। ये फिल्म 2024 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही। अब फिल्म की भारत की तरफ से ‘ऑस्कर’ अवार्ड्स में ऑफिशियल एंट्री हो गई है। ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें आमिर खान प्रोडक्शन्स में बनी लापता लेडीज भी शामिल है। फिल्म की निर्देशक किरण राव ने भी अब फिल्म को एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मिले नॉमिनेशन पर प्रतिक्रिया दी है।
किरण राव ने दिया धन्यवाद
किरण राव ने अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट की ऑस्कर 2025 में एंट्री पर खुशी जाहिर की और कहा- मैं बहुत सम्मानित और खुश हूं कि हमारी फिल्म लापता लेडीज को एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के रुप में चुना गया है। यह सम्मान मेरी पूरी टीम की कड़ी मेहनत को दर्शाता है, जिनके समर्पण और जुनून ने इस कहानी को जीवंत किया। सिनेमा हमेशा लोगों को कनेक्ट करने, सीमाओं को पार करने और महत्वपूर्ण बातचीत शुरु करने का एक मजबूत जरिया बन रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि ये फिल्म दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी, जैसे ये इंडिया में सभी द्वारा खूब पसंद की गई है।
Also Read
- रेट्रो’ ने पहले ही दिन ‘हिट 3’ और ‘रेड 2’ को दी मात, कमाए इतने करोड़
- फिल्म रेड 2 Day 1: हिट या फ्लॉप? जानें अजय देवगन की फिल्म रेड 2 का पहले दिन का कलेक्शन
- ‘फॉलोअर घटने लगे तो…’ इंफ्लूएंजर मिशा अग्रवाल ने ली अपनी जान, बहन ने कर दिया खुलासा
- मई में OTT पर धमाका! देखिए कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज?
- फैंस के लिए अच्छी खबर! इस दिन PM के सामने दिखाई जाएगी Ramayana की पहली झलक
किरण राव ने कहा कि मैं सिलेक्शन कमेटी और इस फिल्म मे विश्वास रखने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। इस साल इतनी सारी कमाल की भारतीय फिल्मों में से चुना जाना एक बड़ा सम्मान है, जो सभी इस मान्यता के हकदार हैं।
यहां पढ़ें किरण राव का पोस्ट