हल्द्वानी में विपक्ष ने राज्य सरकार के साथ ही नैनीताल जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आज सरकार और प्रशासन पर विपक्ष की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 30 सितंबर को जन आक्रोश रैली निकालने का ऐलान किया है।
सरकार और नैनीताल जिला प्रशासन के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आज हल्द्वानी में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आगामी 30 सितंबर को हल्द्वानी में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस द्वारा महिला अपराध, बढ़ती नशा तस्करी, भ्रष्टाचार और विपक्ष के विधायकों की उपेक्षा को लेकर हल्लाबोल का कार्यक्रम तय किया गया है।
Also Read
- उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!
- केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी केदारपुरी
- देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल में फेल हुए 11वीं के 35 छात्र, अभिभावकों ने काटा हंगामा
- 13 साल बाद सूचना आयोग की सुनवाई से खुला राज, अभी तक कागजों में ही था टाइगर रिजर्व फाउंडेशन
- उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेल : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका
रैली में पहुंचेंगे कुमाऊं मंडल से हजारों कार्यकर्ता
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि एमबी इंटर कॉलेज से डीएम कैंप कार्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। जिसमें कुमाऊं मंडल से कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल सहित कई नेता और विधायक भी शामिल होंगे।