उत्तराखंड: राम सिंह चौहान बने राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष, अन्य पदों पर इनको मिली जीत

GarhwalVoice
GarhwalVoice

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ के अल्मोड़ा में हुए अधिवेशन और प्रांतीय कार्यकारणी के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। चुनाव में अबकी बार गढ़वाल मंडल के नेताओं का जलवा रहा। 5 पदों के लिए हुए चुनाव में गढ़वाल से तीन और कुमाऊं मंडल से दो दावेदारों को जीत मिली।

अध्यक्ष पद पर गढ़वाल मंडल से तीन दावेदार थे। कुमाऊं मंडल से एक दावेदार थे। इसके बाद भी गढ़वाल मंडल के राम सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविन्द्र सिंह राणा को 993 वोटों से पराजित किया।

डॉ.सोहन सिंह माजिला को 472 वोट ही मिल पाए। उपाध्यक्ष पद ऊधम सिंह नगर के राजकुमार चौधरी ने जीत दर्ज की। उनको 842 वोट मिले। महामंत्री पद पर रमेश चंद्र पैंयूली ने 852 वोट पाकर जीत दर्ज की। संयुक्त मंत्री पद पर नैनीताल जिले के जगदीश सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह सजवाण ने जीत दर्ज की।

अटल आदर्श स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मतदान हुआ। मतगणना 3 बजे से शुरू हुई। देर रात 10 बजकर 30 मिनट के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी अपर निदेशक कुमाऊं लीलाधर व्यास ने विजय प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। उनको शपथ भी दिलाई। इस बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

किसको कितने वोट मिले 

अध्यक्ष

राम सिंह चौहान- 1539

रविन्द्र सिंह राणा -546

सोहन सिंह माजिला -472

मुकेश चंद्र बहुगुणा -121

उपाध्यक्ष

राजकुमार चौधरी -842

नरेंद्र प्रसाद बगडवाल -513

नंदन सिंह बिष्ट -506

वंदना चौधरी – 244

महेश चंद्र जोशी -257

कृपाल सिंह भंडारी -233

शिशुपाल सिंह चौधरी -80

महामंत्री

रमेश चंद्र पैंयूली -852

शिव सिंह नेगी -678

अंकित जोशी -424

गिरीश पनेरू -391

बलवंत सिंह नेगी +192

एकता रस्तोगी -126

डॉ. प्रमोद कुमार 23

संयुक्त मंत्री

जगदीश सिंह बिष्ट- 1008

योगेश चंद्र -734

प्रकाश भंडारी -474

चंद्रदीप बिष्ट -455

कोषाध्यक्ष

लक्ष्मण सिंह सजवाण- 485

गणेश चंद्र पाठक- 408

अर्जुन राणा -342

टीका प्रसाद डिमरी -330

भरतमणी नैथानी -253

नरेश बिष्ट -234

जगदीश प्रसाद बलौदी- 230

कांतिशरण सिंह- 219

आशीष भारती- 163

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *