योगी सरकार ने ओपी राजभर को दी ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा, NDA में वापसी की लगाई जा रही हैं अटकलें

GarhwalVoice
GarhwalVoice

उत्तर प्रदेश की राजनीति में दिन-प्रतिदिन हलचल मची हुई है। विपक्षी दल बिखरते जा रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने के बाद ओम प्रकाश राजभर को अब राज्य सरकार ने ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा दी है। हालांकि शुरुआत में इसे अफवाह बताया जा रह था लेकिन अब खुद ओम प्रकाश राजभर ने इस खबर की पुष्टि की है। अब सरकार के इस फैसले एक बाद राजभर की ‘घर-वापसी’ की खबरें चल पड़ी हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग के संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि गाजीपुर जिले के जहूराबाद क्षेत्र के विधायक और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को राज्य स्तरीय समिति की आगामी बैठक में होने वाले निर्णय की प्रत्याशा में ‘वाई श्रेणी’ की सुरक्षा अंतरिम रूप से प्रदान कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस मामले में एडीजी से औपचारिकता पूरी करने की अपेक्षा की है।

राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में हाल के राज्य विधानसभा चुनाव में राजभर की पार्टी ने छह सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन चुनाव बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव से राजभर की दूरी बढ़ती गई। राष्ट्रपति के चुनाव में राजभर ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बजाय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया। 2017 के विधानसभा चुनाव में राजभर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गठित पहली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी। बाद में राजभर ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया था।

जानिए कितने सुरक्षाकर्मी मिलते हैं ?

source:- https://www.dastavej.in/up-news-yogi-government-gives-y-category-security-to-op-rajbhar-there-is-speculation-about-his-return-to-nda/

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *