देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। राज्य में कार्य कर रही कंपनियों ने 1796 युवाओं को इंटर्नशिप के तहत प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव दिया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवा देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर प्राप्त करेंगे।
उत्तराखंड सरकार ने इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सभी जिलों और विभागों को निर्देश जारी किए हैं, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ मिल सके। कौशल विकास विभाग को योजना का नोडल विभाग बनाया गया है और यह योजना 10वीं से लेकर स्नातक और आईटीआई किए हुए युवाओं के लिए है।
क्या है प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की पात्रता?
Also Read
- उत्तराखंड में विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार, धामी सरकार ने खोला 496 करोड़ का खजाना
- अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
- हरिद्वार में दो बच्चियों के लावारिस मिलने से मचा हड़कंप, कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की मासूम
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदक को पूर्णकालिक शिक्षा या रोजगार में नहीं होना चाहिए, और उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में न हो। योजना में आवेदन करने के लिए परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
कैसे मिलेगा लाभ?
चयनित युवाओं को हर महीने 5 हजार रुपये का भत्ता मिलेगा। इसमें से 4500 रुपये केंद्रीय कारपोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा और 500 रुपये संबंधित कंपनी द्वारा दिए जाएंगे। इसके अलावा, सरकार द्वारा एकमुश्त 6 हजार रुपये की सहायता भी प्रदान की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार https://pminternship.mca.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सभी जिलों और विभागों को 15 नवंबर तक इस प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
लिंक: https://pminternship.mca.gov.in
इस योजना के तहत युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने का अवसर मिलेगा और उन्हें प्रमुख कंपनियों के साथ काम करने का अनुभव भी मिलेगा।






