राजधानी देहरादून में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है. बीते दिनों पहले हुई बारिश और तेज हवाएं चलने से चटखती गर्मी से राहत मिली है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों में मौसम बदला रहेगा.
उत्तराखंड में 3 मई को मौसम कैसा रहेगा ?
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसाए 3 मई को देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, उधमसिंह नगर बागेश्वर और चंपावत जिले में बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 7 मई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा.
कैसा रहेगा तापमान ?
देहरादून का आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 19°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 20°C रहेगा. वहीं ऊधमसिंह नगर जिले का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 21°C रहने की संभावना है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






