उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
5 अगस्त को उत्तराखंड के इन चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 5 अगस्त के लिए देहरादून, पौड़ी, टिहरी और बागेश्वर जिले के लिए भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद सीएम धामी ने भी सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
देहरादून और पौड़ी जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित
मौसम विभाग की अलर्ट के बाद दोनों जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिल्द प्रशासन ने 5 अगस्त यानी मंगलवार को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। साथ ही ये भी स्पष्ट किया है कि आदेश का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन







