पत्र सूचना कार्यालय, पीआईबी देहरादून द्वारा उड़ीसा के लिए 5 दिवसीय प्रेस टूर

देहरादून : रविवार को प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित उड़ीसा प्रेस टूर में उत्तराखंड के पत्रकारों का 15 सदस्यीय दल देहरादून से उड़ीसा पहुंचा। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं विकास कार्यों को नजदीक से दिखाने के उद्देश्य से पीआईबी देहरादून द्वारा यह प्रेस टूर का आयोजन किया है। इस प्रेस टूर में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल मीडिया, स्वतंत्र पत्रकार समेत 15 पत्रकारों को उड़ीसा ले जाया गया है, जहां वे केंद्र सरकार के प्रमुख उपलब्धियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। यह प्रेस टूर PIB की उस परंपरा का हिस्सा है जिसमें सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों एवं विकास गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं।

  • उत्तराखंड के 15 पत्रकारों का समूह उड़ीसा में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का करेंगे अवलोकन
  • उड़ीसा में सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ फिशरीज एंड एक्वाकल्चर भुवनेश्वर, सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टिट्यूट, कट्टक, पारादीप पोर्ट, कोणार्क हेरिटेज साइट का भ्रमण करेंगे पत्रकार
  • पत्रकारों का दल नंदनकानन प्राणी उद्यान, जगन्नाथ पुरी, रघुबरपुर हेरिटेज गांव का भ्रमण भी करेंगे। रघुबरपुर हेरिटेज गांव जो अपनी पारंपरिक कला और हस्तशिल्प के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है

PIB चयनित परियोजना स्थलों पर ऐसे प्रेस टूर आयोजित करता है ताकि पत्रकार देश में चल रही विकास गतिविधियों का सीधा लेखा-जोखा ले सकें। उड़ीसा में पत्रकार केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों जैसे औद्योगिक विकास, विकास परियोजनाओं, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं का दौरा करेंगे।

Read More

प्रेस टूर के कंडक्टिंग ऑफिसर संजीव सुंद्रियाल, सहायक निदेशक, पीआईबी देहरादून ने कहा- “यह प्रेस टूर उत्तराखंड के पत्रकारों को केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे राज्य के पत्रकारों को उड़ीसा में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की गहन, सटीक और स्पष्ट जानकारी मिलेगी।”

 सुंद्रियाल ने बताया कि इस प्रेस टूर का उद्देश्य है, पत्रकारों को विभिन्न राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं, संस्थानों एवं गतिविधियों का ज़मीनी स्तर पर प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हो सके।

प्रेस टूर के शुरुआत में पत्रकारों का दल उड़ीसा के राज्यपाल से मुलाक़ात करेगा। अगले चरण में दल को सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ फिशरीज एंड एक्वाकल्चर भुवनेश्वर, सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टिट्यूट, कट्टक, पारादीप पोर्ट, कोणार्क हेरिटेज साइट का भ्रमण कराया जाएगा।

इस दौरान पत्रकारों का दल नंदनकानन प्राणी उद्यान, जगन्नाथ पुरी, रघुबरपुर हेरिटेज गांव का भ्रमण भी करेंगा। रघुबरपुर हेरिटेज गांव जो अपनी पारंपरिक कला और हस्तशिल्प के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। इस हेरिटेज विलेज में लगभग हर घर में कलाकार रहता है और लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपनी कला को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस दौरान उत्तराखंड के पत्रकारों को उड़ीसा में चल रही केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं की प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह आयोजन मीडिया को सरकारी प्रयासों की सटीक, स्पष्ट एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करने में सहायक होगा, जिससे जनता तक सही सूचना पहुंच सकेगी।

 

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *