शासन ने 12 IAS और 17 IPS अधिकारियों समेत PCS व सचिवालय सेवा के अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया। नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चमोली, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर में नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक और पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने बुधवार देर रात तबादला सूची जारी करते हुए 34 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया। इसमें 12 IAS, 17 IPS, दो PCS और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
प्रमुख सचिव एलएल फनई को दोबारा आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है। आर. राजेश कुमार को खनन विभाग का सचिव और महानिदेशक खनन नियुक्त किया गया है। बृजेश कुमार संत से खनन और आबकारी विभाग की जिम्मेदारी लेकर उन्हें खेल विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा युगल किशोर पंत को तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि रंजना राजगुरु को सचिव नियोजन बनाया गया है। कई अन्य अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है।
छह जिलों में बदले पुलिस कप्तान
Also Read
- जनसमस्याओं को लेकर CM धामी का कड़ा रुख, बोले- लोगों को दफ्तरों के चक्कर न कटवाएं अधिकारी
- कोटद्वार में वन विभाग के जाल में फंसा बड़ा गुलदार, महिला की मौत के बाद देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे CM धामी, गुरु नानक देव जी को नमन कर मांगी प्रदेश की खुशहाली
- दिसंबर में महिलाओं के खाते में आएंगे 10 हजार रुपये, धामी सरकार की बैणी-भुली योजना की तैयारी तेज
- अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, बेटी की निजी चैट वायरल करने पर विनोद आर्य के खिलाफ शिकायत
पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत छह जिलों को नए कप्तान मिले हैं। मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर, अर्पण यदुवंशी को नैनीताल, देवेंद्र पींचा को पौड़ी गढ़वाल, सरिता डोभाल को टिहरी गढ़वाल, अमित श्रीवास्तव-2 को चमोली और जगदीश चंद्र को बागेश्वर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक नियुक्त किया गया है। पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम और श्वेता चौबे को आईआरबी की जिम्मेदारी दी गई है। अजय गणपति को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है। शासन के इस फैसले से सचिवालय से लेकर जिला स्तर तक प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। खास तौर पर छह जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
source link :-https://www.republicsandesh.com/2026/11/major-administrative-reshuffle-in-uttarakhand-34-officers-transferred-6-districts-get-new-police-chiefs/





