उत्तराखंड के बागेश्वर से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. सिमगढ़ी उप-डाकघर में 1500 से अधिक लोगों के खाते से पैसे गायब हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब खाताधारकों ने अपनी पासबुक ऑनलाइन चेक की. ठगी का पता चलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है.
1500 लोगों के खाते से गायब हुई जीवनभर की कमाई
ग्रामीणों के अनुसार इस घोटाले में करीब दो करोड़ों की हेराफेरी हुई है. घोटाला तब सामने आया जब सिमगढ़ी उप-डाकघर का पोस्टमास्टर भी फरार हो गया. परेशान ग्रामीणों ने अपनी पासबुक ऑनलाइन चेक की तो उनके खातों में जमा किए लाखों रुपए गायब मिले. ग्रामीणों का कहना है की उनके खातों में लाखों रुपए जमा थे. जो अब शून्य बैलेंस दिखा रहा है.
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
पासबुक जमा कराने पर ग्रामीणों ने किया विरोध
सूचना पाकर पुलिस की टीम और डाक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने जब ग्रामीणों से पासबुक जमा कराने के लिए कहा तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि एक मात्र उनके पास पासबुक ही सबूत के रूप में है. अगर वो भी वो पुलिस को सौंप देते हैं तो वे पूरी तरह से ठगे हुए महसूस करेंगे.
मामले की जांच जारी
मामले को लेकर मुख्य डाक अधीक्षक राजेश बिनवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. हालांकि ग्रामीण सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. बता दें घटना के बाद से ग्रामीणों का विश्वास डाकघर व्यवस्था से टूट गया है.






