रुद्रपुर (Rudrapur News )से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। Ward नंबर-31 के पूर्व पार्षद, पार्षद पति और BJP नेता Sachin Munjal को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें एरेस्ट कर लिया है। बताते चलें कि ये कार्रवाई ट्रानजिट कैंम (Transit Camp) थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है।
बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी 2025 को Fourth Senior Civil Judge, Rudrapur की अदालत ने साल 2021 में फैसला सुनाया था। दरअसल ये पूरा मामला रमेश कुमार धींगड़ा और सचिन मुंजाल से जुड़ा था। चेक बाउंस के इस मामले में कोर्ट ने सचिन मुंजाल को दोषी ठहराते हुए छह महीने की जेल और 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
चेक बाउंस से जुड़ा है मामला
इसके खिलाफ सचिन ने ऊधमसिंह नगर की अदालत में अपील दायर की थी। हालांकि सुनवाई के समय सचिन कोर्ट में पेश नहीं हुए। लगातार कोर्ट में पेश ना होने पर उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।
Also Read
- अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, बेटी की निजी चैट वायरल करने पर विनोद आर्य के खिलाफ शिकायत
- उत्तराखंड में IAS अफसरों की पदोन्नति का रास्ता साफ, कई बैच के अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
उनकी गिरफ्तारी के बाद राजनिति में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि सचिन लोकल पॉलिटिक्ट्स में एक एक्टिव चेहरा है। फिलहाल इस मामले में अगली सुनवाई कोर्ट के आदेश के बाद आएगी।





