रुड़की में बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया.
हादसे में बाइक सवार की मौत
हादसा शनिवार का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मोनू (35) निवासी रहीमपुर अपने निजी काम से बाइक पर गोवर्धनपुर गया था. वहां से लौटते समय लक्सर की ओर से खानपुर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों ने हादसे की सूचना मोनू के परिजनों को दी.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
परिजनों में पसरा मातम
आनन फानन में मोनू के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया. युवक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. हायर सेंटर ले जाने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.






