उझ नदी के पास पहाड़पुर बॉर्डर पोस्ट क्षेत्र में दिखा संदिग्ध, जवानों की बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं रुका और सीमा की ओर बढ़ता रहा।
पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF के जवानों ने नाकाम कर दिया। शुक्रवार तड़के अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर जवानों ने मोर्चा संभाला। चेतावनी के बाद भी जब एक व्यक्ति आगे बढ़ता रहा तो सुरक्षाबलों ने गोलीबारी कर उसे मार गिराया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रात करीब दो बजे उझ नदी के नजदीक पहाड़पुर बॉर्डर पोस्ट इलाके में हुई। संदिग्ध को रुकने के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन उसने जवानों के निर्देशों पर ध्यान नहीं दिया और अंतरराष्ट्रीय सीमा की दिशा में बढ़ता रहा। इसके बाद BSF ने सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई की।
धुंध के बीच सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
सर्दियों में कोहरे और कम दृश्यता के कारण सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों की चुनौतियां बढ़ जाती हैं। इसी को देखते हुए पठानकोट में सीमा के आसपास निगरानी तेज कर दी गई है। BSF के साथ स्थानीय पुलिस भी संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों ने सीमा से सटे क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस पर भी निगरानी मजबूत की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
Also Read
- बेटी की शादी में अनंत सिंह का अलग अंदाज, ड्राइवर पर भड़के ‘छोटे सरकार’; वीडियो ने खींचा ध्यान
- अरुणाचल सीमा के करीब चीन का मेगा बांध, नदी का रास्ता मोड़ने की तैयारी
- भारत में गरीबी पर बड़ी कामयाबी, 49.60 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी; अब शेष परिवारों पर फोकस
- मोदी-बालेन की मुलाकात से भारत-नेपाल रिश्तों को मिलेगी नई दिशा, चीन पर भी रहेगी नजर
- पीएम मोदी के दौरे को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 6500 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान
पठानकोट की भौगोलिक स्थिति सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है। यह जिला पाकिस्तान की सीमा के साथ जम्मू-कश्मीर से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।
source link:- https://www.republicsandesh.com/2026/11/activity-along-the-border-in-pathankot-at-midnight-pakistani-intruder-killed-in-bsf-action/





