देहरादून: देहरादून में हुए दिल दहला देने वाले ओएनजीसी चौक हादसे में चार दिन बाद घायल सिद्धेश के पिता ने कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस भीषण दुर्घटना में सिद्धेश के छह दोस्तों की मौत हो गई थी, जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद से फरार कंटेनर चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
भीषण हादसे ने ली छह जिंदगियां
पिछले सोमवार देर रात करीब दो बजे, एक तेज रफ्तार कार ओएनजीसी चौक पर कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कार में सवार छह दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में तीन युवतियां और तीन युवक शामिल थे।
सिद्धेश की हालत में सुधार, डॉक्टर कर रहे इलाज
हादसे में बुरी तरह घायल सिद्धेश को वहां से गुजर रहे फार्मासिस्ट दीपक पांडेय ने सिनर्जी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, गुरुवार तक सिद्धेश को होश नहीं आया था, लेकिन अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
कंटेनर चालक पर केस दर्ज, पुलिस कर रही तलाश
हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया था। अब चार दिन बाद, शुक्रवार को घायल सिद्धेश के पिता विपिन अग्रवाल ने कैंट थाने में अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
यह हादसा पूरे शहर को झकझोर देने वाला है, जहां छह युवाओं की मौत और एक की जिंदगी के लिए संघर्ष ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।






