देहरादून: देहरादून में विदेशी छात्रों के बीच आपराधिक मामला सामने आया है। यहां एक सूडान के छात्र पर साउथ अफ्रीका की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। दोनों ही देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं।
युवती ने दिल्ली में दर्ज कराई जीरो एफआईआर
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा बीकॉम की पढ़ाई कर रही है, जबकि आरोपी छात्र बीबीए कर रहा है। घटना तब हुई जब पीड़िता आरोपी की पार्टी में शामिल हुई थी। आरोप है कि युवक ने पार्टी के दौरान युवती के सोने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस घटना की शिकायत पीड़िता ने पहले दिल्ली में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज कराई। बाद में मामला देहरादून स्थानांतरित हुआ और क्लेमेंटटाउन थाने में केस दर्ज किया गया। सीओ सदर, अनिल जोशी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
विदेशी छात्रों के व्यवहार पर उठे सवाल
यह मामला न केवल विदेशी छात्रों के व्यवहार पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि देहरादून के शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाता है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है।






