कोटद्वार के श्रीसिद्धबली मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के बीच हनुमान और पिंडी का महाभिषेक, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं
कोटद्वार: उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्रीसिद्धबली मंदिर में पिंडी महाभिषेक के साथ तीन दिवसीय श्रीसिद्धबली महोत्सव की शुरुआत हो गई है। पंडित देवी प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में 12 वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन की शुरुआत की। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, जीत सिंह पटवाल, और सुमन कोटनाला ने खोह नदी में गंगा पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान को खास बना दिया। इसके बाद, 11 कन्याओं ने गढ़वाल के पारंपरिक ढोल, दमाऊ और मशकबीन की धुन पर नदी से जल लेकर मंदिर पहुंचकर पिंडी और हनुमान की महाभिषेक पूजा की। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने सिद्धबाबा से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
Also Read
- आंगन में खेल रही चार साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला, बुरे हाल में बरामद हुआ शव
- भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ पखवाड़े का भव्य समापन
- नमामि गंगे के तहत पूर्वी नयार नदी पर स्वच्छता अभियान का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प
- राज्यपाल को पौड़ी पुलिस की शानदार सलामी, गार्द के अनुशासन और टर्नआउट की सराहना
- देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान






