देहरादून: उत्तराखंड में 12 जनवरी को “सशक्त उत्तराखंड में प्रवासियों की भूमिका” विषय पर अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन होगा। प्रदेश सरकार ने सम्मेलन की तैयारी को लेकर कदम बढ़ा दिए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागों के सचिवों को सम्मेलन की कार्ययोजना एक सप्ताह के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
सम्मेलन में विनिर्माण, ऊर्जा, स्टार्ट-अप, पर्यटन, कृषि, बागवानी, ग्राम्य विकास, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, हेल्थकेयर, आयुष और योग जैसे क्षेत्रों पर विशेष रूप से चर्चा होगी। इन सत्रों में विषय विशेषज्ञों और प्रवासी अतिथियों को भी शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने शहर की स्वच्छता, पार्किंग और विदेश से आने वाले अतिथियों के स्वागत-सत्कार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Also Read
- बॉबी पंवार के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया ख़ारिज, वीडियो को बताया फर्जी
- रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
- चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन
- “एडवांसिंग सस्टेनेबल इन्नोवेशंस एंड कम्युनिटी इंपैक्ट” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी






