देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्धन परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिन परिवारों को आर्थिक समस्याओं के कारण अपने मृतक परिजनों का शव घर तक पहुंचाने में मुश्किल होती है, उनके लिए एंबुलेंस या एयर एंबुलेंस की व्यवस्था जिलाधिकारी करेंगे। इसके लिए एक मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) तैयार की जाएगी।
सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने यह आदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद को समय पर एंबुलेंस की सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि शव को उचित स्थान तक ले जाया जा सके। हाल ही में अल्मोड़ा जिले में एक दुखद घटना सामने आई थी, जहां आर्थिक संकट के कारण एक परिवार अपने परिजनों का शव एंबुलेंस से पिथौरागढ़ नहीं ले जा पाया था। उन्हें मजबूरी में शव को बोलेरो वाहन की छत पर लादकर ले जाना पड़ा था, जिससे मुख्यमंत्री चिंतित थे।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी मृतक के परिजनों को अस्वस्थता के कारण दाह संस्कार में कठिनाई का सामना हो रहा है, तो संबंधित जिलों के जिलाधिकारी अपने स्तर से यह व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग






