नैनीताल से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. कालाढूंगी में देर रात एक कार का अचानक टायर फट गया. जिस वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. दर्दनाक हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई.
एक्सीडेंट में दंपति की मौत
हादसा शनिवार देर रात को गडप्पू के पास का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मोहित पाल अपनी पत्नी प्रियंका पाल हाल निवासी नई दिल्ली के साथ अपने गांव कालाढूंगी से दिल्ली जा रहे थे. इस दौरान अचानक कार का टायर फैट गया. जिससे कार पेड़ से जा टकराई.
पुलिस ने कब्जे में लिए मृतकों के शव
हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है. इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है. जिसके बाद से मृतकों में परिजनों में मातम पसरा हुआ है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






