देहरादून के रीजनल पासपोर्ट कार्यालय अब जिलों में मोबाइल वैन कैंप के जरिए लोगों के पासपोर्ट बना रहा है। अगला मोबाइल वैन कैंप रुद्रप्रयाग के अगस्तयमुनि में लगने जा रहा है।
यहां लगेगा पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून, ने मोबाइल वैन कैंप के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पासपोर्ट बनवाने की सुविधा शुरू की है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, विजय शंकर पांडेय के मुताबिक अब रुद्रप्रयाग में 19 मार्च से क्रीड़ा भवन, अगस्त्यमुनि, में मोबाइल वैन कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप तीन दिन चलेगा, जिसमें नये और पुनर्निगमन श्रेणी के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कैंप में आवेदन के लिए आवेदकों को पहले पासपोर्ट की अधिकृत वेबसाइट से अपॉइंटमेंट बुक करना होगा। कैंप में केवल नये और पुनर्निगमन श्रेणी के आवेदन स्वीकार होंगे।
लोगों को मिल रहा है लाभ
आपको बता दें कि अब तक पाँच बार कैंप लगाकर 600 से अधिक पासपोर्ट बनाए जा चुके हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, विजय शंकर पांडेय ने कहा कि अब तक विभिन्न क्षेत्रों में पाँच कैंप आयोजित किए हैं, जिनमें 600 से ज़्यादा पासपोर्ट जारी किए गए हैं।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






