हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तान एमएस धोनी(MS Dhoni) देहरादून आए थे। क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने के लिए वो मसूरी पहुंचे थे। इस दौरान शादी समारोह से धोनी की कई वीडियो वायरल हुई। जिसमें कभी धोनी डांस करते नजर आए तो कभी होली खेलते हुए। ऐसे में अब इसी शादी से उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी पत्नी के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं।
धोनी ने पत्नी साक्षी के लिए गाया रोमांटिक गाना
वायरल वीडियो में धोनी अपनी पत्नी को देखते हुए एक रोमांटिक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी Rahat Fateh Ali Khan का गाना आज दिन चढ़ेया तेरे रंग वरगा (Aaj Din Chadheya) गा रहे है।
बता दें कि ये सैफ अली खान की फिल्म लव आज कल का गाना है। इससे पहले भी धोनी की साक्षी के साथ ही एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ रणबीर कपूर की 2009 की ब्लॉकबस्टर ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का गाना ‘तू जाने ना’ गाते और थिरकते हुए दिखाई दिए थे।
Also Read
- उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेल : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका
- लेफ्टिनेंट MS Dhoni पर बरसे फैंस, पहलगाम हमले पर यूजर्स ने खूब किया ट्रोल, कहा -फौजी होकर भी
- IPL में छाए उत्तराखंड के आयुष बडोनी, इस पल ने जीता था फैंस का दिल
- सूटकेस में गर्लफ्रेंड को बंद कर हॉस्टल ले जा रहा था युवक, लड़की की चीख निकलने से खुली पोल
- क्या CSK पर बोझ बन गए हैं MS Dhoni ? 8-9 नंबर पर करते हैं बैटिंग, चेन्नई के कोच ने कह दी ये बात