भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को सेना में बड़ा पद मिला है। उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल (lieutenant colonel) की मानद रैंक मिली है। साप्ताहिक सार्वजनिक पत्रिका और भारत सरकार के अधिकृत कानूनी दस्तावेज, द गजट ऑफ इंडिया के अनुसार, नीरज को ये नियुक्ति 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी हुई।
जैवलिन थ्रोअर Neeraj Chopra को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मिला पद
भारत सरकार के गजट के अनुसार, “प्रादेशिक सेना विनियम 1948 के पैरा 31 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति जी को ये प्रसन्नता है कि वे पूर्व-सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा, PVSM (परम विशिष्ट सेवा मेडल), पद्म श्री, वीएसएम, ग्राम एवं डाकघर खांद्रा, पानीपत, हरियाणा को प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक प्रदान कर रही हैं. यह 16 अप्रैल, 2025 से प्रभावी है।”
टोक्यो ओलंपिक में जीता गोल्ड
बता दें कि जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। साथ ही ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है। जिसके बाद लगातार पेरिस ओलंपिक 2024 में भी मेडल अपने नाम किया। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर पदक जीता था। तो वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड और केनाडा के एंडरसन पीटर्स ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- 14 साल में पहली बार कोलकाता ने झेली ऐसी शर्मनाक हार, जानें KKR Vs SRH में क्या हुआ?






