पिथौरागढ़ से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने मुखबधिर महिला से दुष्कर्म किया. मामले का खुलासा महिला के गर्भवती होने के बाद हुआ.
मुखबधिर महिला से दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक, 20 मार्च को कोतवाली पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति ने थाने में मामले की शिकायत दी थी. जिसमें उसने बताया था कि उसकी बहरी बहन के साथ दुष्कर्म किया गया है. उसे घटना की जानकारी तब हुई जब उसे पता चला कि उसकी बहन गर्भवती है. पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज किया.
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव के निर्देशन पर आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन किया. टीम ने 21 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुरेश राम (52) उर्फ सूर्या पुत्र स्वर्गीय जामुन राम निवासी पिथौरागढ़ उम्र वर्ष को चंडाक रोड से गिरफ्तार किया. आरोपी को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.
Also Read
- देहरादून में धर्म पूछकर कश्मीरी युवकों के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का मोथरोवाला में 07 दिवसीय एनएनएस शिविर सम्पन्न, जनजागरूकता की जगाई अलख
- घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
- मां, मैं जीना चाहता हूं…, SIR ड्यूटी में लगे BLO का आत्महत्या से पहले का VIDEO आया सामने, फूट-फूट कर रोते दिखे
- पंचायतीराज विभाग और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) काशीपुर के बीच एमओयू





