CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) को लेकर आज कल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। यूजर्स द्वारा उन्हें काफी हेट या यू कहें कि काफी ट्रोल किया जा रहा है। खासतौर पर उनके बैटिंग ऑर्डर को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे है। बता दें कि CSK vs RCB में धोनी नौवें नंबर पर बैटिंग करने आए।
जिसके चलते सीएसके को हार का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में भी वो सातवें नंबर पर उतरे। दोनों ही मैचों में रन रेट इतना अधिक था कि वो टीम को हार से नहीं बचा पाए। ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों धोनी अपने करियर के इस मोड़ पर इतने नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं? अब इस पूरे मामले पर CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा बयान दिया है।
MS Dhoni के घुटने अब पहले जैसे नहीं रहे – स्टीफन फ्लेमिंग
राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद मीडिया से बातचीत में फ्लेमिंग ने खुलासा किया कि धोनी की फिटनेस अब पहले जैसी नहीं है। उन्होंने कहा कि धोनी के घुटने पूरी तरह से जवाब देने लगे हैं। उनके लिए 10 ओवरों तक लगातार बैटिंग करना आसान नहीं है। यही वजह है कि वो निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Also Read
- उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेल : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका
- लेफ्टिनेंट MS Dhoni पर बरसे फैंस, पहलगाम हमले पर यूजर्स ने खूब किया ट्रोल, कहा -फौजी होकर भी
- IPL में छाए उत्तराखंड के आयुष बडोनी, इस पल ने जीता था फैंस का दिल
- सूटकेस में गर्लफ्रेंड को बंद कर हॉस्टल ले जा रहा था युवक, लड़की की चीख निकलने से खुली पोल
- लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका ने Rishabh Pant को लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो
MS Dhoni Batting Position में फ्लेमिंग ने क्या कहा?
फ्लेमिंग ने कहा, “धोनी अपने बैटिंग क्रम को खुद तय करते हैं। अब उनकी फिटनेस पहले जैसी नहीं रही। खासकर घुटनों की समस्या बढ़ गई है। वो ठीक से चल-फिर तो रहे हैं। लेकिन लंबी बल्लेबाजी करना उनके लिए चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में वो खुद ये फैसला करते हैं कि टीम के लिए किस समय मैदान पर उतरना सही रहेगा। राजस्थान के खिलाफ वो थोड़ा ऊपर आए। लेकिन जरूरी नहीं कि हर मैच में ऐसा हो। वो हालात के मुताबिक अपना फैसला लेते हैं।”
क्या CSK के लिए बोझ बन गए हैं धोनी?
43 साल के धोनी अब बहुत कम गेंदें खेलते हैं और ज्यादातर फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। इस सवाल पर कि क्या वो CSK पर बोझ बन चुके हैं? फ्लेमिंग ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैंने पिछले साल भी यही कहा था कि धोनी हमारे लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं। वो टीम के लीडर हैं और विकेटकीपिंग के नजरिए से भी उनका रोल काफी महत्वपूर्ण है। अगर वो 9वें-10वें ओवर में बैटिंग करने नहीं आ रहे> तो इसका मतलब यह नहीं कि वो बोझ बन गए हैं। धोनी हमेशा स्थिति के अनुसार फैसला लेते हैं और टीम की भलाई के लिए काम करते हैं।”
क्या इस सीजन के बाद धोनी लेंगे संन्यास?
फ्लेमिंग के इस बयान से ये तो साफ हो गया है कि धोनी अब पहले जैसी फिटनेस नहीं बनाए रख पा रहे हैं। इस सीजन के बाद उनके संन्यास की अटकलें और तेज हो सकती हैं। हालांकि जब तक वो CSK की कमान संभाल रहे हैं टीम में उनकी भूमिका बनी रहेगी।
तो क्या ये धोनी का आखिरी IPL है? इसका जवाब तो समय ही देगा। लेकिन फिलहाल CSK के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि माही का जादू इस सीजन में एक बार फिर देखने को मिले।