रील बनाने का चस्का इन दिनों हर उम्र के ही लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. उत्तरकाशी के मर्णिकाघाट में एक महिला रील बनाने के दौरान नदी में बह गई. बता दें महिला की बेटी ही अपनी मां का वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी.
महिला को रील बनाना पड़ा भारी
घटना 14 अप्रैल की है. मिली जानकारी के अनुसार नेपाल मूल की एक महिला विशेषता (35) गंगा मंदिर मणिकर्णिका घाट पर गई थी. इस दौरान महिला रील बनाने लगी. बता दें महिला की बेटी ही अपनी मां वीडियो शूट कर रही थी. इस दौरान अचानक महिला का पैर फिसल गया और महिला नदी के तेज बहाव में बह गई. मां को डूबता देख बच्ची चीखने चिल्लाने लगी.
बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल
बच्ची की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया. बता दें घटना के बाद से ही बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है. शायद ही उसे इस अनहोनी का अनुमान रहा होगा.
Also Read
- मुख्यमंत्री धामी ने वर्षों बाद गुरुजनों के छुए पैर, पुराने शिक्षकों से मिलकर हुए भावुक
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, हल्द्वानी में 7 क्लीनिक-मेडिकल स्टोर सील
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा






