रुद्रपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. अज्ञात वाहन ने रामपुर रोड पर दंपति को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई.
अज्ञात वाहन ने दंपति को रौंदा
घटना बुधवार सुबह पांच बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार कलम सिंह दानू ( 67) निवासी चमोली अपनी पत्नी हीरा सिंह के साथ अपनी बेटी के घर प्रीत विहार गए थे. दंपति सुबह बेटी के घ से दिल्ली जाने के लिए निकले थे. दंपति रोडवेज बस पकड़ने के लिए सुबह बेटी के घर से निकले थे. रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने दंपति को रौंद दिया.
कीमोथेरपी के लिए जा रहे थे दिल्ली
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कमल अपनी पत्नी की कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली जा रहे थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी की मदद से वाहन चालक की तलाश में जुट गई है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- चलती रोडवेज बस पर बदमाशों ने किया पथराव, डंडों से तोड़े शीशे, मचा हड़कंप
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला





