मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे केवल एक प्रशासनिक मुखिया नहीं, बल्कि आमजन की पीड़ा को समझने वाले संवेदनशील जनसेवक भी हैं. मंगलवार देर रात कैबिनेट बैठक के बाद जब मुख्यमंत्री सचिवालय से निकल रहे थे, तभी उन्होंने टिहरी जिले से आए शख्स को देखा तो उनसे मिलने की आशा में वहां उपस्थित था.
आमजन की आवाज सुन सीएम ने रुकवाया काफिला
बता दें बीते मंगलवार को देर शाम सचिवालय में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई थी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी सचिवालय से निकल ही रहे थी कि सीएम धामी की नजर टिहरी से आए रघुनन्दन प्रसाद पाण्डेय पर पड़ी, जो मुख्यमंत्री धामी से मिलने की आशा में वहां पहुंचे थे. सीएम धामी ने उन्हें देख तुरंत अपना काफिला रुकवाया और खुद पाण्डेय से जाकर मुलाकात की.
फ्लीट रुकवाकर सीएम ने सुनी समस्या
मुख्यमंत्री धामी ने रघुनन्दन प्रसाद पाण्डेय की समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित सचिव को उनकी समस्याओं का निवारण करने के भी निर्देश दिए. इस दौरान पाण्डेय ने सीएम को को पहाड़ी दुर्गम क्षेत्रों से हो रहे पलायन की समस्या को भी बताया साथ ही पलायन रोकने के सुझाव भी दिए.
Also Read
- अमित शाह के दौरे में बदला कार्यक्रम, देहरादून में पहले पदयात्रा में शामिल होंगे गृह मंत्री
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता का आरोप, उपनल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- देहरादून में दशहरा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, श्रीराम के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
सीएम ने दिया पलायन को रोकने का आश्वासन
सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार पलायन को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है. साथ ही जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मिले सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है. सीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना है. सीएम ने अधिकारियों को टिहरी से आए रघुनंदन और उनके साथियों के रूकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए.







