उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए अकाशीय बिजली चमकने और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में चारधाम यात्रियों से मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा का प्लान करने की सलाह दी है.
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वनुमान के अनुसार पांच अप्रैल को चारधाम वाले सभी जिले यानी रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ अकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है.
7 मई को भी बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ों पर आवाजाही करने वाले लोगों से सावधानी बारतने की अपील की है. साथ ही मौसम का अपडेट देख कर ही चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से यात्रा का प्लान बनाने की सलाह दी है. मौसम विभाग की माने तो 6 और 7 मई को भी उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा रहेगा.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






