उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने पांच मई के लिए भी प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. वहीं बीते रविवार को मसूरी में बारिश आफत बनकर बरसी. इस दौरान कई दुकानों में के अंदर पानी भर गया.
कैंपटी फॉल में हुआ लैंडस्लाइड
रविवार को मसूरी क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया. कैंपटी फॉल क्षेत्र में अचानक बारिश आफत बन गई. भारी बारिश के दौरान कैंपटी फॉल रौद्र रूप में नजर आया. जिस वजह से वहां मौजूद पर्यटक सहमे नजर आए. मलबा और पत्थर झरने से बहकर झील में जमा हो गए. सड़क का पानी तीन-चार दुकानों के अंदर घूस गया. वहीं त्यूणी-मलेथा राजमार्ग कैंपटी में मलबा आने के कारण कुछ देर के लिए बाधित हो गया.
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पर्वानुमान के अनुसार पांच मई को चारधाम वाले सभी जिले यानी रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ अकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






