रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 18 मई को खोल दिए जाएंगे. इस बार यात्रा का संचालन पारिस्थितिकी विकास समिति की ओर से किया जाना है. प्रतिदिन 140 श्रद्धालुओं को ही मंदिर में आने की की अनुमति होगी.
18 मई को खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट
पंच केदारों में चतुर्थ केदार के रूप में प्रसिद्ध भगवान रुद्रनाथ के कपाट इस साल 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे. जिसके बाद भगवान रुद्रनाथ ग्रीष्मकाल के लिए अपने मूल स्थान पर विराजमान हो जाएंगे. इसके लिए मंदिर समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
EDC के माध्यम से किया जाएगा यात्रा का संचालन
बता दें इस बार यात्रा का संचालन इस पारिस्थितिकी विकास समिति (EDC) के माध्यम से किया जाएगा. समिति में आसपास के गांवों के स्थानीय लोगों को शामिल किया गया है. खास बात यह है कि प्रतिदिन अधिकतम 140 श्रद्धालुओं को ही मंदिर तक जाने की अनुमति होगी.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
रुद्रनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य
रुद्रनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है, जो वे ऑनलाइन या बेस कैंप पर करा सकते हैं. केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए https://kedarnathwildlife-uk-gov-in/ वेबसाइट तैयार की गई है.






