चारधाम यात्रा के बीच केदारनाथ से बड़ी खबर सामने आ रही है. शनिवार को एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस दौरान हेलिपैड पर अफरातफरी का माहौल हो गया. बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में तीन यात्री सवार थे. सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
घटना शनिवार की है. केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस दौरान हेलिपैड पर अफरातफरी का माहौल हो गया. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में तीन यात्री सवार थे. सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉटर क्षतिग्रस्त हो गया.
मरीज को लेने पहुंची जा रही थी हेली सेवा
बताया जा रहा है कि मरीज को एयर रेस्क्यू करने पहुंचे संजीवनी हेली एंबुलेंस को अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत एक डॉक्टर और एक नर्सिंग स्टाफ सवार थे. सभी लॉफ सुरक्षित है. पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे
बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले बदरीनाथ और गंगोत्री में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ था. गंगोत्री में हुए हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई थी. जबकि बदरीनाथ में हुए हादसे में सभी लोग सुरक्षित थे.






