अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली. यह यात्रा मंत्री के सोमेश्वर आवास से शुरु होकर आजाद हिंद फौज के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हुकम सिंह बोरा के स्मृति स्मारक तक निकाली गई.
दुनिया के सैन्य इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ ऑपरेशन सिंदूर
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी दुनिया के सैन्य इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है. मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का पहला देश है जिसनें एक परमाणु हथियार रखने वाले दुश्मन देश में 100 किमी अंदर तक जाकर आतंकवादी ठिकानों को इतनी सटीकता से निशाना बनाया.
आतंकवाद को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे : मंत्री
मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की यह बहुत बड़ी सफलता है. इस पर हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है कि हम आतंकवाद को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
सिंदूर को उजाड़ने वालों को घर में घुसकर मिट्टी में मिलाएगी सेना
मंत्री ने कहा जो भी आतंकी हमारे देश की बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने का प्रयास करेगा, हमारी सेनाएं उसे घर में घुसकर मिट्टी में मिला देंगी. यात्रा में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए. रास्ते में लोगों ने फूल बरसा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया.






