दिल्ली की आप सरकार ने न्यूनतन मजदूरी की दरों को बढ़ा दिया है। सीएम आतिशी ने बताया कि अकुशल मजदूर को अब 18066 रुपये प्रति महीने मिलेगा। अर्ध कुशल मजदूर को 19929 मिलेंगे। जबकि कुशल मजदूर को अब 21917 रुपये प्रति महीने मिलेंगे। आतिशी ने दावा किया है कि दिल्ली की तुलना में बीजेपी शासित राज्यों में आधी न्यूनतम मजदूरी मिलती है।
गरीब लोगों के शोषण को रोकने के लिए फैसला
दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि अगर आप देश भर में न्यूनतम मजदूरी देखने जाएंगे तो अरविंद केजरीवाल की सरकार में देश में सबसे अधिक न्यूनतम मजदूरी दी हैं। गरीब लोगों के शोषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने ऐतिहासिक स्तर पर न्यूनतम मजदूरी को पहुंचाया है। भाजपा ने हमेशा गरीब विरोधी काम किया है और इसे हम दो तरीके से देख सकते हैं। पहली बार जब अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 2016-2017 में न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाने की बात की तो भाजपा ने अपने उपराज्यपाल के माध्यम से हमें रोका। तब न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार कोर्ट से आदेश लेकर आई।
Also Read
- बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान!, दो चरणों में होंगे मतदान, यहां देखे पूरी लिस्ट
- ठप हो गई ट्रंप सरकार!, अमेरिका में हो गया शटडाउन, जानें क्या है इसका मतलब
- GST पर PM Modi मोदी का संबोधन, बोले विदेशी की जगह देशी उत्पादों का करें इस्तेमाल
- राहुल गांधी की यात्रा में हुई सारी हदें पार’, पीएम मोदी की मां के लिए अभद्र भाषा का किया प्रयोग!, वीडियो वायरल
- वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 34, ट्रेनें हुई रद्द
आम लोगों के हक में फैसला
सीएम आतिशी ने कहा हमेशा की तरह लड़ झगड़कर दिल्ली की सरकार आम लोगों के हक में फैसला लेकर आई है। अगर बीजेपी शासित राज्यों को देखेंगे तो वहां पर दिल्ली के मुकाबले शायद उसकी आधी न्यूनतम मजदूरी होगी। बीजेपी अपने राज्यों में तो कम मजदूरी देती ही है और दिल्ली में भी उसे रोकने का पूरा प्रयास करती है। हम न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि कर रहे हैं।






