खटीमा में संदिग्ध परिस्थितियों एक युवक की शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप
खटीमा तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद पुर भूड़िया निवासी कंबाइन चालक अनिल कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष का शव घर से कुछ दूरी पर आम के बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नागरिक चिकित्सालय भेज दिया।
Also Read
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- चलती रोडवेज बस पर बदमाशों ने किया पथराव, डंडों से तोड़े शीशे, मचा हड़कंप
- अरविंद पांडे के तल्ख़ तेवर: फिर दिया बड़ा बयान, बोले CM नहीं, संगठन तय करेगा चुनाव
- पुलिस की दबिश में बुजुर्ग महिला की मौत, SSP ने किया 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर
- पुलिस की छापेमारी के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया कोतवाली के बाहर प्रदर्शन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद बुधवार को शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम नागरिक चिकित्सालय के चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा किया गया। वहीं पैनल डॉक्टर सिमरन जीत सिंह ने बताया कि प्रतीत हो रहा है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है फिर भी सही कारणों की जानकारी के लिए विसरा अग्रिम जांच के लिए भेजा जा रहा है।




