उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में समीक्षा बैठक की. जिसमें सीएम ने अधिकारियों को यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं मजबूत करने के साथ ही आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने के निर्देश दिए.
कांवड़ यात्रा 2025 की तैयारियों को लेकर सीएम धामी की बैठक
सीएम ने कहा कांवड़ यात्रा के दौरान सभी तैयारियों को बड़े स्तर पर किया जाए जिससे ये अनुभव आगामी कुंभ मेले में भी काम आए. सीएम ने अधिकारियों को ग्रीन और क्लीन कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और आसपास के 30 किमी के दायरे में हर 1-2 किमी पर मोबाइल टॉयलेट, पानी, कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष गाड़ियों की तैनाती करने के निर्देश दिए.
कांवड़ियों को लिए ऐप बनाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर 5 किलोमीटर पर स्वास्थ्य केंद्र, एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. साथ ही अधिकारियों को उत्तराखंड कांवड़ सेवा ऐप बनाने के लिए निर्देशित किया. जिसमें कांवड़ियों को सभी डिटेल उपलब्ध हो सके.
Also Read
- रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार
- उत्तराखंड में कौशल विकास को मिलेगी नई दिशा, रोजगार की मांग के अनुसार तैयार होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति

कांवड़ मार्ग पर स्थित ढाबों और होटलों के बाहर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य
सीएम ने बैठक में निर्देश दिए कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रा मार्ग पर स्थित ढाबों और होटलों में सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराने के साथ ही फूड लाइसेंस और रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से डिस्प्ले की जाए. साथ ही सीएम ने ट्रैफिक की ड्रोन और एआई टेक्नोलॉजी की मदद से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए.
लैंड स्लाइड जोन क्षेत्र में सावधानी बरतने के दिए निर्देश
सीएम धामी ने कहा टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी क्षेत्र में भी यात्रा मार्ग पर लैंड स्लाइड जोन क्षेत्र में अतिरिक्त सावधानी बरती जाए. मुख्यमंत्री ने कहा यह सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ यात्रा के दौरान भ्रामक खबर फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए, इसके लिए सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग की जाए.






