उत्तराखंड के जौनसार बावर क्षेत्र के खत समाल्टा ने एक बार फिर अपनी सामाजिक एकता का परिचय दिया है. कालसी ब्लॉक के लिए आयोजित वीडीसी सदस्य के चुनाव में फटेऊ गांव की प्रियंका चौहान को 11 गांवों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना.
खत समाल्टा से प्रियंका चौहान निर्विरोध बनी वीडीसी सदस्य
गौरतलब है कि प्रदेश के अन्य ग्राम सभाओं में प्रधान पद के लिए 3-3 प्रत्याशी आमने-सामने हैं. वहीं खत समाल्टा ने सामूहिक सहमति से प्रियंका चौहान को अपना प्रतिनिधि चुना है. खत समाल्टा का इतिहास रहा है कि यहां दलगत राजनीति से उठकर विकास का कार्य हो या सामाजिक कार्य, यहां के सभी लोग बहुत ही सहयोग से कार्य करते हैं.

18 महीने पहले भी खत समाल्टा ने पेश की थी मिसाल
इसकी झलक उस समय भी देखी गई थी, जब चालदा महाराज 18 महीने तक खत समाल्टा के प्रवास पर रहे थे. पूरे क्षेत्र ने एकता और भक्ति की मिसाल पेश की थी. आज भी हिमाचल और जौनसार बावर में देव कार्यक्रमों में जब भी खत समाल्टा का नाम लिया जाता है, तो सम्मान और श्रद्धा के साथ लिया जाता है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






