वर्ल्ड चैंपियन भारत पर हुई पैसों की बरसात, न्यूजीलैंड भी मालामाल

Total prize money for the T20 World Cup 2026 : बीते दिन रविवार को भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ये खिताब अपने नाम किया। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां टीम इंडिया ने 96 रनों के बड़े मार्जिन से ये खिताब अपने नाम किया।

भारत ने जीता T20 World Cup 2026 का खिताब

टीम ने लगातार दूसरा और टोटल तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है। ऐसा करने वाली वो दुनिया में पहली टीम बन गई है। साथ ही अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली भी टीम इंडिया पहली टीम बन गई है। इस ऐतिहासित जीत के बाद भारतीय टीम को आईसीसी की तरफ से भारी भरकम राशी मिली है। अन्य टीमों पर भी पैसों की बारिश हुई है।

Read More

भारतीय टीम को कितनी मिली प्राइज मनी? T20 World Cup 2026 Prize money Team India

बता दें कि इस पूरे टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने टोटल 120 करोड़ का बजट पेश किया था। विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिली हैं। भारतीय रुपयों में ये करीब 27.48 करोड़ है।

उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले14.65 करोड़ रुपए

उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी की करीब 14.65 करोड़ रुपये मिले।

साउथ अफ्रीका- इंग्लैंड को 7.24 करोड़ रुपये

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड पर भी पैसों की बारिश हुई है। हर एक टीम को 790,000 डॉलर यानी की लगभग 7.24 करोड़ रुपए मिले है।

सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीम

सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीमों को 380,000 डॉलर यानी कि लगभग 3.48 करोड़ रुपए मिले है।

ग्रुप स्टेज से बाहर हुई टीमों को मिला 2.29 करोड़ रुपये

ग्रुप स्टेज से बाहर हुई टीमों को 250,000 डॉलर यानी की करीब 2.29 करोड़ की राशि दी गई है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *