14 साल में पहली बार कोलकाता ने झेली ऐसी शर्मनाक हार, जानें KKR Vs SRH में क्या हुआ?

SRH VS KKR shameful record: इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 में बीते दिन KKR vs SRH के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। लगातार अपने दूसरे मैच में KKR ने शर्मनाक हार झेली। आईपीएल के छठे मैच में हैदराबाद ने केकेआर को 65 रन से हराया। जहां हैदराबाद ने अपना जीत से खाता खोला।

आपको बता दें कि ये केकेआर की लगातार दूसरी हार है। केकेआर को उसके पहले मैच में एमआई ने 6 विकेट से मात दी थी। अब दूसरी बार हैदराबाद ने केकेआर को हराया है। इस हार के साथ टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।

Read More

KKR vs SRH: केकेआर की शर्मनाक हार

दरअसल साल 2012 के बाद ये पहली बार है जब टीम ने अपने पहले शुरुआती दो मैचों में हार का सामना किया हो। ऐसे में 14 साल बाद केकेआर की एक बार फिर खराब शुरुआत देखने को मिली।

साल 2012 की बात करें तो उस दौरान केकेआर को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट से हराया था। तो वहीं आरआर ने दूसरे मैच ने 22 रनों से मात दी थी।

IPL में केकेआर का शुरुआती दो मुकाबलों में हाल

साल (YEAR) पहला मैच दूसरा मैच

  • 2008 जीत (Vs RCB) जीत (Vs HDC)
  • 2009 हार (Vs HDC) जीत (vs PBKS)
  • 2010 जीत (Vs HDC) जीत (vs RCB)
  • 2011 हार (Vs CSK) जीत (Vs HDC)
  • 2012 हार (Vs DC) हार (Vs RR)
  • 2013 जीत (Vs DC) हार (Vs RR)
  • 2014 जीत (Vs MI) हार (Vs DC)
  • 2015 जीत (Vs MI) हार (Vs RCB)
  • 2016 जीत (Vs DC) हार (Vs MI)
  • 2017 जीत (Vs GL) हार (Vs MI)
  • 2018 जीत (Vs RCB) हार (Vs CSK)
  • 2019 जीत(Vs SRH) जीत (Vs PBKS)
  • 2020 हार (Vs MI) जीत (Vs SRH)
  • 2021 जीत (Vs SRH) हार (Vs MI)
  • 2022 जीत(Vs CSK) हार (Vs RCB)
  • 2023 हार(Vs PBKS) जीत (Vs RCB)
  • 2024 जीत (Vs SRH) जीत (Vs RCB)
  • 2025 जीत (Vs RCB) जीत (Vs RCB)
  • 2026 हार (Vs MI) हार (Vs SRH)

KKR vs SRH मैच में क्या हुआ?

कल के मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन का बड़ा स्कोर खड़ा बोऱ् पर लगाया। SRH के हेनरिक क्लासेन ने 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। तो वहीं अभिषेक शर्मा ने 48 और ट्रेविस हेड ने 46 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी ने भी अहम पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। हालांकि वो टीम को जीत की तरफ नहीं ले जा पाए। रिंकू सिंह ने 25 गेंद में 35 रन, फिन एलन ने 7 गेंद में 28 रनों की पारी खेली। बाकी बैटर्स कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाए। जिसके चलते टीम को 65 रन की करारी हार मिली। केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर के माथे पर इस तरह कलंक लग गया है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *