शादी के लिए देहरादून पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, वेडिंग में कई सितारें होंगे शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बॉलर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav Marriage) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। इस दौरान उन्होंने शादी के लिए उत्तराखंड को चुना है। 14 मार्च को वो मसूरी(Mussoorie) के एक रिजॉर्ट में शादी रचाएंगे। जहां क्रिकेट से कई सितारों की पहुंचने की उम्मीद है। इसी बीच आज यानी 12 मार्च को वो देहरादून पहुंच गए है। जहां से वो पहले BCCI के कार्यालय पहुंचे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

शादी के लिए देहरादून पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव Kuldeep Yadav Marriage in Mussoorie

किरकेटर कुलदीप यादव के देहरादून पहुंच गए हैं। जहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। क्रिकेटर मसूरी (Mussoorie) के एक रिजॉर्ट में शादी करने जा रहे हैं। आज शाम से ही उनकी शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। इस समारोह में भी कई क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है

Read More

कब है रिसेप्शन पार्टी?

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में वो रिसेप्शन पार्टी देंगे। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी, फिल्म जगत के कई सितारे और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।

कई सितारें होंगे शामिल

बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब उत्तराखंड को सितारों ने शादी के लिए चुना हो। इससे पहले भी कई सितारे यहां आकर शादी कर चुके है। बीते साल क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी भी मसूरी में ही हुई थी। जहां क्रिकेट जगत के तमाम सेलेब्स शामिल हुए थे।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *