उत्तराखंड के दो एथलीटों ने प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 100 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन प्रतियोगिता (Delhi 100 km Ultra Marathon) में उत्तराखंड के दो युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली में 7 और 8 मार्च अल्ट्रा मैराथन दौड़ हुई।
जिसमें उत्तराखंड के मीनाक्षी नेगी (Meenakshi Negi) और दिगंबर सिंह (Digambar Singh) महिला और पुरुष वर्ग में पहला स्थान हासिल कर उत्तराखंड लौटे हैं। दोनों ने गोल्ड मेडल के साथ-साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है।
100 km Ultra Marathon में मीनाक्षी और दिगंबर का जलवा
दरअसल दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की 100 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों मीनाक्षी नेगी और दिगंबर सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और पहला स्थान हासिल किया। मीनाक्षी पौड़ी के थली गांव की रहने वाली है। तो वहीं दिगंबर सिंह चमोली जिले से है। दोनों खिलाड़ियों ने ना सिर्फ पौड़ी और चमोली बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- 14 साल में पहली बार कोलकाता ने झेली ऐसी शर्मनाक हार, जानें KKR Vs SRH में क्या हुआ?
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
Delhi 100 km Ultra Marathon शानदार दौड़ से वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
इस लंबी और कठिन दौड़ के बाद दोनों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है। स्पेन में ये प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जहां पौड़ी के मीनाक्षी और दिगंबर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मीनाक्षी ने नेशनल रिकॉर्ड किया अपने नाम
मीनाक्षी नेगी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वो बीते ढाई सालों से पौड़ी के हाई एल्टीट्यूड रांसी मैदान प्रेक्टिस कर रही हैं। 100 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन को उन्होंने 8 घंटे 33 मिनट में पूरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बता दें कि इस दौड़ का रिकॉर्ड 8 घंटे 43 मिनट का था। जिसे मिनाक्षी ने तोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस तरह मीनाक्षी ने नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
दिगंबर ने इतने घंटें में पूरी की 100 किमी अल्ट्रा मैराथन
तो वहीं चमोली के दिगंबर ने 100 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन को 7 घंटे 38 मिनट में पूरा किया। दिगंबर भी पिछले डेढ़ साल से पौड़ी के रांसी मैदान में अभ्यास करते रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के कोच रूपेश यादव हैं।






