Language Training Center to Open in Almora: भराङीसैण (गैरसैण) में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान (Uttarakhand Budget Session) एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। आज यानी शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की। बता दें कि ये राज्य का दूसरा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर होगा। वर्तमान में केवल देहरादून में ये सेंटर है। साल 2023 में इसकी शुरूआत हुई थी।
अल्मोड़ा में खुलेगा राज्य का दूसरा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर Language Training Center to Open in Almora
धामी सरकार ने विदेशी भाषा सीखकर अन्य देशों में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत अभी राज्य में केवल एक ही लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर है। साल 2023 से ये देरहादून में खुला है। अब अल्मोड़ा में ये सेंटर खुलने के बाद प्रदेश में सेंटरों की संख्या दो हो जाएगी।
देहरादून में बना पहला लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
साल 2023 में सरकार ने मुख्यमंत्री कौशल उन्ययन व वैश्विक रोजगार योजना को शुरू किया है। जिसके तहत पहला लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर देहरादून में खोला गया। इसमें बच्चों को अलग-अलग भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उनकी नौकरी की व्यवस्था भी की जा रही है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
सिंह धामी ने सेंटरों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश
विभाग को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि इन सेंटरों की संख्या राज्य में बढ़ाई जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसका लाभ उठा सके। आज यानी शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सरकार की तरफ से अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की।
बच्चों की ट्रेनिंग को लेकर CM Dhami गंभीर, बढ़ाया बजट
बच्चों की ट्रेनिंग को लेकर सीएम धामी काफी गंभीर है। इसी के चलते इस योजना में ट्रेनिंग का जो बजट सिर्फ 75 लाख रूपये का था। उसे अब बढ़ाकर इस बार 3.3 करोड़ कर दिया गया है। कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच के चलते अब और ज्यादा बच्चों को ट्रेनिंग का लाभ मिल पाएगा।
योजना के तरत कितनों को मिला लाख
- 147 बच्चों को अभी तक दिया गया विदेशी भाषा का प्रशिक्षण
- 92 बच्चों की विभिन्न देशों में अभी तक लग चुकी है नौकरी
- 08 से 10 माह का बच्चों को दिया जाता है सेंटर में प्रशिक्षण
- 16 अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से दिया जा रहा है प्रशिक्षण
- 10 और बच्चों के लिए सऊदी अरब में है नौकरी का प्र्रस्ताव






